Poonch Accident: टाटा सूमो खाई में गिरी, 7 की मौत और कई जख्मी, राहत कार्य तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Published: March 31, 2022 07:20 PM2022-03-31T19:20:06+5:302022-03-31T19:21:21+5:30

Poonch Accident: टाटा सूमो नंबर जेके12-2725 में सवार लोग विवाह समारोह में भाग लेने के लिए सुरनकोट के माड़ा गांव से बफलियाज की ओर जा रहे थे कि चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा।

Poonch Accident Tata Sumo falls ditch 7 killed and many injured relief work jammu kashmir | Poonch Accident: टाटा सूमो खाई में गिरी, 7 की मौत और कई जख्मी, राहत कार्य तेज

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Highlightsघटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।फिलहाल अभी तक इस हादसे में सात लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

Poonch Accident: पुंछ जिले के सुरनकोट में एक टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस को सूचित किया गया है। बचाव कार्य जारी है। टाटा सूमो नंबर जेके12-2725 में सवार लोग विवाह समारोह में भाग लेने के लिए सुरनकोट के माड़ा गांव से बफलियाज की ओर जा रहे थे कि चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई है। फिलहाल अभी तक इस हादसे में सात लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Web Title: Poonch Accident Tata Sumo falls ditch 7 killed and many injured relief work jammu kashmir

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे