लाइव न्यूज़ :

Mathura: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पुलिस वाला, मथुरा में ई-रिक्शा चालक से मागें...

By संदीप दाहिमा | Updated: July 4, 2025 12:29 IST

मथुरा में भ्रष्टाचार रोधी दल ने गोविंद नगर थाने में तैनात एक सिपाही को ई-रिक्शा चालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App

Mathura: मथुरा में भ्रष्टाचार रोधी दल ने गोविंद नगर थाने में तैनात एक सिपाही को ई-रिक्शा चालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद निलंबित किए गए सिपाही के खिलाफ फरह थाने में मामला दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही शुभम चौहान के विरुद्ध गोविंद नगर निवासी ई-रिक्शा चालक संजू ठाकुर ने भ्रष्टाचार रोधी दल से शिकायत की थी जिसमें आरोप लगाया गया कि चौहान गोविंद नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने के लिए उसे हर महीने 20 हजार रुपये देने की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि बाद में उसने एकमुश्त 50 हजार रुपये देकर रिक्शा चलाने की अनुमति देने को कहा और ऐसा न करने पर ई-रिक्शा न चलाने देने की धमकी दी। सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार रोधी टीम ने ई-रिक्शा चालक को रसायन लगे नोट सिपाही को देने कहा और उसे बृहस्पतिवार को थाने के पीछे बुलाकर वे नोट सौंप दिए। उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपी ने रकम हाथ में पकड़ी तो आसपास छिपे भ्रष्टाचार रोधी दल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही को पकड़ कर फरह थाने लाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सिपाही शुभम चौहान की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं। 

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?