Pitbull Dog attack on woman: मेरे घर के आगे तेरा कुत्ता शौच नहीं करेगा, पिटबुल ने महिला को काटकर किया घायल, वीडियो वायरल
By धीरज मिश्रा | Published: November 5, 2023 11:58 AM2023-11-05T11:58:18+5:302023-11-05T12:20:02+5:30
Pitbull Dog attack on woman: स्वरूप नगर में एक पिटबुल डॉग ने महिला को काटकर घायल कर दिया। घायल महिला का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने डॉग मालिक को कहा कि तेरा कुत्ता मेरा घर के आगे शौच नहीं करेगा।
Pitbull Dog attack video viral: राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर से करीब 2 मिनट की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल, स्वरूप नगर में एक पिटबुल डॉग ने महिला को काटकर घायल कर दिया। घायल महिला का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने डॉग मालिक को कहा कि तेरा कुत्ता मेरा घर के आगे शौच नहीं करेगा।
पिटबुल ने महिला को बुरी तरह नोचा, खौफनाक वीडियो वायरल.
— RAJESH KUMAR (@RajeshK38247873) November 5, 2023
दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके का है मामला.
महिला के हाथ सहित शरीर पर गंभीर घाव आए.
पुलिस ने दर्ज की FIR.
#ViralVideo#PitbullAttackpic.twitter.com/O4DbzhgZcR
इस पर डॉग मालिक ने पिटबुल महिला पर छोड़ दिया। पिटबुल(डॉग) ने महिला पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घायल महिला की पहचान रिया देवी के नाम पर हुई है। वह स्वरूप नगर में रहती हैं और किसी बात पर पड़ोसी से कहासुनी हुई। इस पर पड़ोसी ने अपना पिटबुल(डॉग) महिला पर छोड़ दिया। रिया देवी को कुत्ते ने कई जगहों पर काटकर घायल कर दिया है।
क्या है मामला
घायल महिला रिया देवी का आरोप है कि पड़ोसी का पिटबुल(डॉग) रोजाना उनके घर के सामने शौच करता है। साथ ही गली में भी गंदगी फैलाता है। बीते दिन पहले रिया ने सीसीटीवी में देखा कि उनका पड़ोसी अपने पिटबुल को उनके घर के सामने शौच करा रहा था। इस पर वह विरोध करने के लिए गई। डॉग मालिक से उन्होंने कहा कि आप यहां कुत्ते को शौच न कराए। इस पर डॉग मालिक गुस्सा हो गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया।
महिला को चुप और डराने के लिए डॉग मालिक ने महिला को अपना पिटबुल छोड़ दिया। पिटबुल ने रिया देवी के हाथ पैर समेत कई जगहों को काटकर घायल कर दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में आसपास के लोगों को पता चला वह दौड़े दौड़े आए। जैसे तैसे महिला को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।