लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद में 50 वर्षीय महिला को खींचकर सड़क पर लाए, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, महिला की चीख पुकार सुनकर बेटा और उसका दोस्त आया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 17:14 IST

उत्तर प्रदेशः घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जमीन के विवाद में एक महिला की हत्या का मामला संज्ञान में आया है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीलीभीत: पीलीभीत में जमीन के विवाद में 50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में महिला का बेटा और उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जमीन के विवाद में एक महिला की हत्या का मामला संज्ञान में आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां के रहने वाले भरत सैनी का एक प्लॉट मोहल्ले में ही है जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है।

इसका मोहल्ले के ही रहने वाले संतोष सैनी, अजय सैनी, विजय सैनी और उनके परिवार के लोग विरोध करते थे। शुक्रवार सुबह आरोपी पक्ष ने निर्माणाधीन दीवार को ढहाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भरत सैनी की पत्नी रमा सैनी (50) बाहर निकली और इसका विरोध किया।

इस पर आरोपी हमलावर हो गए और रमा सैनी को खींचकर सड़क पर ले आए। ऐसा आरोप है कि उन्होंने महिला को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। महिला की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन बीच बचाव के लिए आए तो उन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि महिला का बेटा विशेष और उसका दोस्त राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रमा सैनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो