लाइव न्यूज़ :

PET की परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, STF ने ‘सॉल्वर’ व अभ्‍यर्थियों समेत 11 को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2022 08:09 IST

पुलिस की माने तो इस मामले में एसटीएफ टीम ने उन्नाव से तीन, अमेठी से एक, जौनपुर से दो, मेरठ से एक और कानपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को आयोजित पीईटी 2022 में नकल करने वाले ‘सॉल्वर’ व अभ्‍यर्थियों गिरफ्तार हुए है। ऐसे में STF ने ‘सॉल्वर’ व अभ्‍यर्थियों समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से कुछ पेशेवर ‘सॉल्वर’ भी है जो पहले भी कई परीक्षा दे चुके है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शनिवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ‘सॉल्वर’ (प्रश्नपत्र हल करने वाला) बैठाने अैर अन्‍य माध्‍यमों से नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों एवं अभ्यर्थियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एसटीएफ मुख्यालय की ओर से शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है। उधर, बिजनौर में पुलिस ने दो अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

यहां से पकड़े गए है आरोपी

पुलिस के अनुसार, एसटीएफ टीम ने उन्नाव से तीन, अमेठी से एक, जौनपुर से दो, मेरठ से एक और कानपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

उन्नाव में पेशेवर ‘सॉल्वर’ दे रहा था परीक्षा

बयान के अनुसार, एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उन्नाव में मूल अभ्‍यर्थी के स्थान पर पेशेवर ‘सॉल्वर’ बिठाकर परीक्षा दिलाने की सूचना पर प्रयागराज जिले के निवासी पुष्पेंद्र यादव और अंकित कुमार मौर्य तथा बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी सत्यम कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। 

कई और आरोपी हुए है गिरफ्तार

एसटीएफ मुख्यालय द्वारा दी गयी सूचना पर अमेठी पुलिस ने बिहार के मधुबनी निवासी ‘सॉल्वर’ कुमार कामत को गिरफ्तार किया जबकि एसटीएफ प्रयागराज इकाई ने जौनपुर में बिहार के भोजपुर निवासी सिद्धार्थ शंकर दुबे और प्रयागराज निवासी एजेंट अनिल कुमार मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। 

इसके अलावा, एसटीएफ लखनऊ की एक अन्य टीम ने कानपुर से हरदोई निवासी रघुवीर और महराजगंज निवासी सैफ अहमद खान को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों के पास से मिले एटीएम कार्ड, मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड

इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एटीएम कार्ड, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र समेत कई चीजें बरामद की हैं। एसटीएफ ने मेरठ से भी एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया, जिसके पास परीक्षा की उत्तर कुंजी पायी गयी। 

बिजनौर में सॉल्वर गिरोह के सदस्य सहयोगी के साथ हुआ गिरफ्तार

उधर, बिजनौर से मिली खबर के अनुसार, सॉल्वर गिरोह का एक सदस्‍य अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक गेट पर प्रवेश पत्र जांच के दौरान सॉल्वर गिरोह के बिहार के मोकामा निवासी विशाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीexamउत्तर प्रदेशUnnaoमेरठअमेठीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?