महिला चिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 4, 2019 05:23 AM2019-12-04T05:23:31+5:302019-12-04T05:23:31+5:30

हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था।

Person arrested for making lewd comments on social media about female doctor | महिला चिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महिला चिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Highlightsसोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यहां 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

महिला पशुचिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यहां 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यौन हिंसा की शिकार महिला की तस्वीरें अपलोड करने और उसके बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद साइबर अपराध पुलिस ने मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पोस्ट बहुत अपमानजनक, घृणित और अश्लील है। इसको लेकर एक मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने निजामाबाद के आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता का असली नाम मीडिया और सोशल मीडिया में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह गोपनीयता और पीड़ित परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘‘#जस्टिस फॉर दिशा’’ के रूप में उसका उल्लेख करें। हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था। घटना से एक दिन पहले ही वह लापता हुई थी। इस संबंध में चार आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Web Title: Person arrested for making lewd comments on social media about female doctor

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे