लाइव न्यूज़ :

Patna road accident: ट्रक ने आटोरिक्शा को उड़ाया?, 7 की मौत और कई घायल, दोनों पुल से नीचे, जबलपुर में जीप-बस की टक्कर में 6 की मौत, 2 घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2025 10:29 IST

Patna road accident: पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में एक आटोरिक्शा और एक ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना कल रात नूरा पुल के पास हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।दुर्घटना कल रात नूरा पुल के पास हुई।ट्रक और टेम्पो दोनों पुल से नीचे गिर गए।

Patna road accident: बिहार के पटना में हादसा हो गया। ट्रक ने आटोरिक्शा को उड़ा दिया। मसौढ़ी उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने सोमवार को बताया कि कल देर रात पटना के मसौढ़ी में नूरा ब्रिज पर एक ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर में सात लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मसौढ़ी एसडीपीओ ने कहा कि पटना के मसौढ़ी में नूरा ब्रिज पर कल रात एक ट्रक और टेम्पो की टक्कर हो गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और टेम्पो दोनों पुल से नीचे गिर गए।

स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। बचाव अभियान चलाया गया और अधिकारियों ने कहा कि सभी पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। एसडीपीओ ने कहा, "टक्कर के कारण सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।" उन्होंने कहा हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आटोरिक्शा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।

मप्र के जबलपुर में जीप और बस की टक्कर में छह लोगों की मौत, दो अन्य घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार सुबह प्रयागराज से आ रही एक तेज रफ्तार जीप और एक बस के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि यह घटना खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास उस समय हुई।

जब कर्नाटक की पंजीकरण संख्या वाली जीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रही थी। उन्होंने बताया कि जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद जीप पहले एक पेड़ से टकराई और फिर राजमार्ग के दूसरी ओर उछलकर विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें सिहोरा कस्बे में एक चिकित्सा केन्द्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग प्रयागराज से लौट रहे थे और जबलपुर होते हुए कर्नाटक की ओर जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि बस कुछ देर रुकी इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारजबलपुरMadhya Pradeshसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो