नाबालिग छात्रा के साथ एक रात में दो बार सामूहिक दुष्कर्म, तीन अरेस्ट, कोचिंग से लौटने के दौरान गोलू कुमार पीड़िता को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ...

By एस पी सिन्हा | Published: January 5, 2023 05:44 PM2023-01-05T17:44:26+5:302023-01-05T17:45:18+5:30

बिहारः सिटी एसपी(पूर्वी) संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता के साथ एक रात में 2 बार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Patna Minor girl student gang-rape twice in one night three out 5 accused arrest return from coaching Golu Kumar coaxed victim and | नाबालिग छात्रा के साथ एक रात में दो बार सामूहिक दुष्कर्म, तीन अरेस्ट, कोचिंग से लौटने के दौरान गोलू कुमार पीड़िता को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ...

पीड़िता की मां के बयान के आधार पर बाइपास थाना में 5 लोगों को नामजद किया गया था। 

Highlightsमामला सामने आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।दो दोस्तों प्रमोद एवं सुग्रीव को फोन कर बुलाया।सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बाइपास थाना इलाके में 2 जनवरी को नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गुरुवार को संलिप्त चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सिटी एसपी(पूर्वी) संदीप कुमार सिंह ने आज मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी आरोपियों को पास्को एक्ट के तहत सजा दिलवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ एक रात में 2 बार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।

पहले गोलू और उसके 3 दोस्तों ने खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर प्रमोद अपने एक दोस्त मुकेश के घर नाबालिग को ले जाया गया। वहां पर भी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पांचों ने रातभर पीडिता के साथ गंदा काम किया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला हनुमान मंदिर के नजदीक से कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा का वहीं के कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद रात भर लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

फिर उसे शनिचरा मंदिर के पास छोड़ दिया था। मामला सामने आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सिटी एसपी ने इस कांड का खुलासा करते हुए बताया कि कोचिंग से लौटने के दौरान गोलू कुमार पीड़िता को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ बगल के एक खेत में ले गया।

वहां अपने दो दोस्तों प्रमोद एवं सुग्रीव को फोन कर बुलाया। फिर सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर प्रमोद अपने एक मित्र मुकेश के घर लड़की को ले गया। वहां भी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर बाइपास थाना में 5 लोगों को नामजद किया गया था। 

Web Title: Patna Minor girl student gang-rape twice in one night three out 5 accused arrest return from coaching Golu Kumar coaxed victim and

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे