लाइव न्यूज़ :

पालघरः मां के चरित्र पर संदेह, मोबाइल फोन से किसी को मैसेज करते देख बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2023 12:15 IST

मांडवी पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कांबले ने बताया कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा (35) के चरित्र पर संदेह था और इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमां मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है।कुल्हाड़ी निकाली और उससे अपनी मां पर कथित तौर पर वार कर दिया। घटना हुई तब परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय एक लड़के ने अपनी मां को अपने मोबाइल फोन से किसी को मैसेज करते देख उसकी कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को वसई बस्ती के पैरोल इलाके में हुई।

मांडवी पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कांबले ने बताया कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा (35) के चरित्र पर संदेह था और इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है।

लड़का नाराज हो गया। उसने एक कुल्हाड़ी निकाली और उससे अपनी मां पर कथित तौर पर वार कर दिया। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई तब परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। गंभीर रूप से घायल महिला को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

राजस्थान में एक युवक ने संपत्ति के लिए नाना-नानी की हत्या कर दी

राजस्थान में कोटा जिल के बारां में पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवक को संपत्ति की खातिर अपने नाना-नानी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जिले के सिमलिया के निवासी देवेंद्र राठौड़ के रूप की गयी है।

उसने बताया कि रामकल्याण राठौड़ (85) और उनकी पत्नी लातुरीबाई (80) की 17 अगस्त को मंडोला गांव में उनके ही घर में हत्या कर दी गयी और उनके बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (बारां) राजकुमार चौधरी ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर देवेंद्र राठौड़ को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पैसे और खेती की जमीन में हिस्सा की खातिर इस वृद्ध दंपत्ति की हत्या की बात कबूल की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPalgharमहाराष्ट्रपालघरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?