लाइव न्यूज़ :

Palghar: घर से 3 लोगों के कंकाल अवशेष बरामद, स्वागत कक्ष में 65 वर्षीय मां-35 वर्षीय बेटी और बाथरूम में 70 वर्षीय पिता, परिवार के तीन सदस्यों की मौत कैसे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 16:03 IST

पालघर की वाडा तहसील के नेहरूली गांव से शुक्रवार को कंकाल के अवशेष बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्गंध आने की शिकायत की और पुलिस को इसकी सूचना दी। घर अंदर से बंद पड़ा थाभारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।कंकाल के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में एक घर से तीन लोगों के कंकाल के अवशेष बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ये कंकाल बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी के हैं। उन्होंने बताया कि पालघर की वाडा तहसील के नेहरूली गांव से शुक्रवार को कंकाल के अवशेष बरामद किए गए हैं। वाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने बताया, ''स्थानीय निवासियों ने घर से दुर्गंध आने की शिकायत की और पुलिस को इसकी सूचना दी। घर अंदर से बंद पड़ा था।''

उन्होंने कहा, ''सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ा। वे स्वागत कक्ष में दो महिलाओं के कंकाल देखकर चौंक गए, जबकि पुरुष का कंकाल बाथरूम में मिला। शव पूरी तरह सड़ चुके थे और उनकी जगह सिर्फ कंकाल बचा था।'' किंद्रे ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ये कंकाल 70 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय पत्नी और उनकी 35 वर्षीय बेटी के हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। किंद्रे ने कहा, "इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि इस परिवार के तीन सदस्यों की मौत कैसे हुई।'' अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर पता चला है कि बुजुर्ग दंपति और उनकी दिव्यांग बेटी वहां रहते थे, जबकि उनके दो बेटे पालघर के वसई में रहते हैं। कंकाल के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?