लाइव न्यूज़ :

Palghar News: बाप बना हैवान, बेटियों को ही बनाता था शिकार; पत्नी संग करता मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2025 10:24 IST

Palghar News: उन्होंने बताया कि उसने पत्नी को भी पीटा और उसे प्रताड़ित किया

Open in App

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी बेटियों से दुष्कर्म करने और पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में 56 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस ने छोटा राजन गिरोह से जुड़े आरोपी को बृहस्पतिवार को सिंधुदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ निरीक्षक अविराज कुर्हाड़े ने बताया कि आरोपी ने 2018 से फरवरी 2025 के बीच कई बार अपनी दो बड़ी बेटियों का यौन उत्पीड़न किया और उनमें से एक को गर्भपात के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि उसने पत्नी को भी पीटा और उसे प्रताड़ित किया तथा अपनी 16 एवं 12 साल की दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पालघर, कर्जत, कणकवली और सायन के थाने में छह मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :Palgharक्राइममहाराष्ट्ररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?