लाइव न्यूज़ :

पालघर: सूटकेस में धड़ से रहित महिला का सिर?, बच्चों को लावारिस मिला और उत्सुकता से खोला तो उड़े होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2025 13:48 IST

मांडवी के अधिकारी ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला।पुलिस को सूचित किया गया। उत्सुकता से इसे खोला और इसके बाद

पालघरमहाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सूटकेस के अंदर धड़ से रहित महिला का सिर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास धड़ से रहित महिला का सिर मिला। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला और उन्होंने उत्सुकता से इसे खोला और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मांडवी के अधिकारी ने बताया कि ‘फोरेंसिक’ विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात अपने साथियों के साथ शराब पी रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चुनबाद सिंह (40) का शव बिजली के खंभे के नजदीक मिला और उसके सिर पर चोट का निशान था। उन्होंने बताया कि चुनबाद ने गांव में अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी थी, ऐसे में अंदेशा है कि संभवत: नशे में खंभे से टकराकर वह गिर गया होगा, जिससे चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। वहीं, गांव के पूर्व प्रधान एवं चुनबाद के परिजन हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में सिर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने दावा किया कि मृतक के गले पर फंदे के भी निशान मिले हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPuneपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?