लाइव न्यूज़ :

Palghar Crime News: 2021 से नवंबर 2023 के बीच 22 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म, 53 वर्षीय आरोपी पिता अरेस्ट, गर्भवती भी हुई पीड़िता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2024 16:58 IST

Palghar Crime News: 2021 से नवंबर 2023 के बीच अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने को लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पिछले कई महीनों से फरार था।

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट भी की थी जिससे गर्भपात हो गया था।पिछले साल 14 नवंबर को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के अलावा आरोपी उससे भी मारपीट करता था।

Palghar Crime News: पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी मामला दर्ज किए जाने के बाद पिछले कुछ महीनों से फरार था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 2021 से कई बार अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता की टीबी के इलाज के दौरान पिछले साल नवंबर में एक अस्पताल में मौत हो गयी थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख ने कहा, ‘‘53 वर्षीय आरोपी नालासोपारा में रहता था। वह 2021 से नवंबर 2023 के बीच अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने को लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पिछले कई महीनों से फरार था।

उसकी बेटी गर्भवती हो गयी थी तथा उसने उसके साथ मारपीट भी की थी जिससे उसका गर्भपात हो गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता को टीबी के इलाज के लिए पिछले साल 14 नवंबर को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी उसी दिन मौत हो गयी थी।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के अलावा आरोपी उससे भी मारपीट करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर नालासोपारा पुलिस थाने में पिछले साल नवंबर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से कई बार दुष्कर्म करना), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 342 (बंधक बनाना), 312 (गर्भपात कराना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष दल गठित किया और आखिरकार उसे सात फरवरी को जिले के विरार शहर से पकड़ लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईपालघरमहाराष्ट्ररेपPalghar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?