लाइव न्यूज़ :

पालघरः अपहरण की कहानी रच प्रेमी के साथ कोलकाता भागी 17 वर्षीय प्रेमिका, अपने भाई को वॉट्सऐप वॉइस संदेश में कहा- उसे अगवा कर लिया गया, जानें कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 15:21 IST

पालघरः परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत शिकायत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस दल ने इस मामले की अनेक कड़ियों को जोड़ते हुए पता लगाया।लड़की अपने प्रेमी के साथ हवाई जहाज से कोलकाता चली गयी है।पुलिस दल दोनों का पता लगाने कोलकाता गया है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर की 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से अपने ही अपहरण की कहानी रची और अपने प्रेमी के साथ कोलकाता भाग गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने बताया कि लड़की एक कंपनी के साफ-सफाई विभाग में काम करती थी और शुक्रवार को काम पर जाने के बाद शाम को घर नहीं लौटी। अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच, उसने अपने भाई को भेजे वॉट्सऐप वॉइस संदेश में दावा किया कि उसे अगवा कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत शिकायत दर्ज की। अधिकारी ने कहा कि पुलिस के एक दल ने इस मामले की अनेक कड़ियों को जोड़ते हुए पता लगाया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ हवाई जहाज से कोलकाता चली गयी है। अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस दल दोनों का पता लगाने कोलकाता गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रपालघरमुंबईकोलकाताPalghar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?