लाइव न्यूज़ :

मोहब्बत बनी जानलेवा, प्रेमी ने शादी के सात फेरे लेने के बाद मारी प्रेमिका को गोली, जानिए वारदात की पूरी कहानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2022 18:38 IST

यूपी के मथुरा में प्रेमी युवक ने एक युवती को उस समय गोली मार दी जब वह शादी के बंधन में बंधने के बाद एक कमरे में बैठी थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने प्रेमिका की केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने वरमाला किसी और के गले में डाल दीमथुरा पुलिस के मुताबिक मृत लड़की का नाम काजल और गोली मारने वाले आरोपी का नाम अनीश हैआरोपी अनीश के मुताबिक काजल ने परिवार के दबाव में उसके प्रेम को ठुकरा दिया था

मथुरा: अक्सर कहा जाता है कि प्रेमकभी-कभी  जानलेवा साबित हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब प्रेम में अंधे हो चुके एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका की केवल इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे धोखा देकर किसी दूसरे शख्स के गले में वरमाला डाल दी थी।

इस मामले में आरोपी युवक को परिवारवालों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो प्यार में इतना हिंसक हो जाएगा कि युवती की जान ले लेगा। जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने युवती को उस समय गोली मारी जब वह शादी के बंधन में बंधने के बाद एक कमरे में बैठी थी। पुलिस के मुताबिक मृत लड़की का नाम काजल था। वहीं युवती को गोली मारने वाले आरोपी का नाम अनीश है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अनीश ने बताया कि उसका काजल के साथ कथित तौर पर काफी लंबे समय से रिश्ता था लेकिन जब उसने शादी की बात की तो उसने परिवार के दबाव में उसके प्रेम को ठुकराकर किसी दूसरे शादी कर रही थी। आरोपी अनीश ने बताया कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन काजल नहीं मानी और इस कारण वो इतना गुस्से में आ गया कि उसे काजल के कत्ल के अलावा और कुछ समझ ही नहीं आया। 

आरोपी अनीश ने काजल के परिवार वालों से भी इस मामले में बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भी अनीश को बहुत भला-बुरा कहा और काजल की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अनीश ने इस मामले में काजल से भी बात करने की कोशिश की लेकिन काजल ने भी परिवार की दुहाई देते हुए अनीश के साथ प्यार और शादी की बात तो सख्ती से खारिज कर दिया। 

उसके बाद अनीश ने कहीं से देसी कट्टे का इंतजाम किया और धीरे से काजल की शादी में पहुंच गया। उधर बारात में शामिल काफी भीड़ को देखते हुए अनीश ने सबके सामने काजल पर हमला नहीं किया।

शादी के फेरे होने के बाद अनीश धीरे से उस कमरे में पहुंचा, जहां काजल अकेली थी। कमरे में पहुंचते ही अनीश ने उसकी मांग में सिंदूर देखा और इस कारण गुस्से से आग-बबूला अनीश ने बिना कोई बात किये काजल को सीधे गोली मार दी। 

गोली लगने के कारण घायल काजल जमीन पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मृत काजल के पिता खुबीराम प्रजापति ने आरोप लगाया कि आरोपी अनीश उनकी बेटी को बहुत दिन से परेशान कर रहा था।

वहीं पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केस की जांच कर रही है और मामले में मिलने वाले सबूतों के अधार पर कोर्ट में अनीश के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। 

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?