लाइव न्यूज़ :

UP: 'रावण' से मुलायम सिंह यादव की तुलना कर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: October 14, 2022 16:09 IST

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने उनकी तुलना 'रावण' से की है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को जानकारी दी है। 

इस मामले में सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं पुलिस में इसकी शिकायत की थी जिस पर कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। 

क्या है पूरा मामला

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि नगरा पुलिस ने गुरुवार को नगरा कस्बे के मार्कण्डेय स्वर्णकार और अजय वर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 

शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है

मामले में डीएसपी शिव नारायण वैस ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मुलायम सिंह यादव की तुलना रावण से की थी

इस केस में डीएसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पहले कई पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर अपमानजनक तुलना की थी। बताया जाता है कि उन लोगों ने कथित रूप से हिंदू ग्रंथ ‘रामायण’ में राक्षस राजा रावण से उनकी बराबरी थी। यही नहीं आरोपियों ने उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी की थी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो