लाइव न्यूज़ :

2 साल से जाजपुर हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थी 15 साल की लड़की, 2 हॉकी कोच सहित 4 ने अगवा कर किया सामूहिक रेप, किसी को बताने पर हत्या की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 21:21 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जाजपुर नगर पुलिस ने घटना में कथित संलिप्तता के लिए दो हॉकी कोच सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो वर्षों से जिला मुख्यालय शहर के जाजपुर हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थी।सड़क से कथित तौर पर अगवा कर लिया और लॉज में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।पॉक्सो अधिनियम की धारा छह (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित रूप से उसके दो हॉकी कोच सहित चार लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हालांकि यह घटना तीन जुलाई की शाम को हुई, लेकिन पीड़िता द्वारा सोमवार को जाजपुर टाउन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जाजपुर नगर पुलिस ने घटना में कथित संलिप्तता के लिए दो हॉकी कोच सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।

शिकायत के अनुसार, नाबालिग पिछले दो वर्षों से जिला मुख्यालय शहर के जाजपुर हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थी। शिकायत में कहा गया है कि तीन जुलाई की शाम को जब लड़की घर जा रही थी तो उसके कोच और कोच के दो साथियों ने उसे सड़क से कथित तौर पर अगवा कर लिया और एक लॉज में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अपराधियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता की हत्या करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा छह (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का बयान जिला अदालत में दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्यवाही जारी है। जाजपुर के पुलिस अधीक्षक यश प्रताप श्रीमल ने कहा, "घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?