लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: 'मानव बलि' में गई 14 साल के लड़के की जान, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 31, 2023 13:34 IST

ओडिशा के अंगुल जिले के सुबरनापुर गांव में 14 साल का एक बच्चा कथिततौर पर 'मानवबलि' की भेट चढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के अंगुल जिले में 14 साल के बच्चे की दी गई कथित 'मानवबलि'पुलिस ने मानवबलि के शक में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे लगातार पूछताछ हो रही हैआरोपियों ने पूछताछ में नरबलि की बाक कबूल नहीं की लेकिन उससे इनकार भी नहीं किया है

अंगुल: ओडिशा में कथित नरबलि का एक भयावह मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अंगुल जिले के सुबरनापुर गांव में 14 वर्षीय एक बच्चा 'मानवबलि' की भेट चढ़ गया है। इस संबंध में अंगुल पुलिस की ओर से दी गई सूचना के अनुसार मृत बच्चे का नाम संचित बिस्वाल है।

बताया जा रहा है कि अथमल्लिक पुलिस ने घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में कथित मुख्य साजिशकर्ता गीतांजलि बाग और उनके तीन बेटे दिव्यरंजन बाग, सौम्यरंजन बाग और ज्योतिरंजन बाग शामिल हैं।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार घटना जिस अथमल्लिक इलाके में हुई है, वहां के एसडीपीओ बी कौनर ने बच्चे की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान नरबलि वाले एंगल की न तो पुष्टि की और न ही उन्होंने इससे इनकार किया है।

एसडीपीओ कौनर ने कहा, “हमने चारों आरोपियों से पूछताछ की है लेकिन अभी तक मतृक संचित की जघन्य हत्या के पीछे के मकसद साफ नहीं हो सका है। पूछताछ करने पर उनके द्वारा मानव बलि की कोई पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन आरोपियों से मिले संकेत मानवबलि को लेकर पुख्ता संदेह रखने के लिए पर्याप्त हैं।”

पुलिस ने कहा कि मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम के बाद मिलने वाले फोरेंसिक परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वो इस केस में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत से सभी आरोपियों की रिमांड मांगेगी।

इस बीच मृतक संचित के माता-पिता और रिश्तेदारों ने स्पष्ट आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा संचित की बलि दी गई क्योंकि पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके शरीर के कुछ अंग गायब पाये गये हैं।

वहीं इस घटना के विषय में अंगुल भाजपा अध्यक्ष दिलेश्वर प्रधान ने भी सोमवार की सुबह में सुबरनापुर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और संचित की मौत पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इस जघन्य हत्या के लिए पुलिस प्रशासन की बेहद कड़े शब्दों में आलोचना की।

टॅग्स :ओड़िसाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप