लाइव न्यूज़ :

उत्तर बैरकपुर नगरपालिकाः वार्ड-23 के टीएमसी पार्षद रबींद्र नाथ भट्टाचार्य ने तुलसी अधिकारी को  मुक्के, थप्पड़ और लातें मारकर हत्या की?, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह का दावा- बचा रही पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2026 21:34 IST

North Barrackpore Municipality: परिवार का दावा है कि भट्टाचार्य ने तुलसी को बार-बार मुक्के मारे, थप्पड़ मारे और लातें मारीं, जिसके बाद वह गिर गये, अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देNorth Barrackpore Municipality: घर के सामने हो रहे कथित अवैध निर्माण का विरोध कर रहे थे।North Barrackpore Municipality: भट्टाचार्य मौके पर पहुंचे और तुलसी के साथ उनकी तीखी बहस हुई। North Barrackpore Municipality: डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तृणमूल कांग्रेस पार्षद द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद मौत हो गई। परिवार ने रविवार को पुलिस को दी गई शिकायत में यह आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि उसने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और वे उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड-23 के टीएमसी पार्षद रबींद्र नाथ भट्टाचार्य से पूछताछ कर रहे हैं। मृतक की पहचान तुलसी अधिकारी के रूप में हुई है, जो कई दिनों से अपने घर के सामने हो रहे कथित अवैध निर्माण का विरोध कर रहे थे।

पुलिस शिकायत में उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि शनिवार को भट्टाचार्य मौके पर पहुंचे और तुलसी के साथ उनकी तीखी बहस हुई। पुलिस शिकायत के मुताबिक, भट्टाचार्य ने कथित तौर पर तुलसी और उनके बेटे हेमंत पर हमला किया। परिवार का दावा है कि भट्टाचार्य ने तुलसी को बार-बार मुक्के मारे, थप्पड़ मारे और लातें मारीं, जिसके बाद वह गिर गये, उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीएमसी नेता ने आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें ‘‘बेबुनियाद और राजनीतिक मकसद से प्रेरित’’ बताया। भट्टाचार्य ने दावा किया, ‘‘मैंने किसी पर हमला नहीं किया। मुझे राजनीतिक कारणों से बदनाम किया जा रहा है। कोई भी मौत दुखद होती है, लेकिन मैंने उनके साथ मारपीट नहीं की। बल्कि, उन्होंने मुझ पर हमला किया।

मृत व्यक्ति के बेटे ने मेरा गला पकड़ लिया था और मुझे धक्का दिया था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हो जाएगी।’’ पुलिस ने कहा कि उसने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारण का पता चलेगा। स्थानीय लोगों ने भट्टाचार्य की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि पुलिस टीएमसी नेता को बचा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाताPoliceटीएमसीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?