लाइव न्यूज़ :

नोएडाः महिला ने पुलिस को किया गुमराह, पत्नी ने तमंचे से किया फायर, प्रेमिका घायल, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 16, 2021 13:46 IST

नोएडा का मामलाः रेप अपहरण की घटना झूठी निकलने पर जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो एक और कहानी सामने आई। कथित घटना से चिंतित पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज की तलाशी और सुरक्षा गार्ड की गवाही ली। पुलिस ने पाया कि महिला ने जानबूझकर झूठा मामला दर्ज किया है।नोएडा डीएसपी (महिला सुरक्षा), वृंदा शुक्ला ने कहा कि महिला वास्तव में अपने विवाहित प्रेमी के घर पर घायल हो गई थी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 थाने में पुलिस के सामने अजीब मामला सामने आया है। खून से लथपथ महिला थाने पहुंची। 

 

महिला ने नोएडा सेक्टर-39 पुलिस थाने के अधिकारियों को बताया कि कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। पास की सोसायटी के एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके एक पैर में भी गोली मार दी। युवती ने बताया कि किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही। 

रेप अपहरण की घटना झूठी निकलने पर जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो एक और कहानी सामने आई। कथित घटना से चिंतित पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की तलाशी और सुरक्षा गार्ड की गवाही ली। पुलिस ने पाया कि महिला ने जानबूझकर झूठा मामला दर्ज किया है।

नोएडा डीएसपी (महिला सुरक्षा), वृंदा शुक्ला ने कहा कि महिला वास्तव में अपने विवाहित प्रेमी के घर पर घायल हो गई थी। महिला और उसका प्रेमी दोनों साथ में कुछ समय बिताने के लिए फ्लैट पर आए थे। हालांकि, विवाहित प्रेमी की पत्नी ने फ्लैट पर धावा बोल दिया और दोनों को पकड़ लिया।

गुस्से में पत्नी ने घर में रखी पिस्टल निकाल ली। जब प्रेमी अपनी पत्नी को शांत करने की कोशिश कर रहा था और हथियार छीनने का प्रयास कर रहा था, तब एक गोली महिला के पैर में लग गई। इसके बाद महिला मौके से फरार हो गई और तुरंत थाने पहुंची। डीएसपी वृंदा ने बताया कि महिला पर झूठा मामला दर्ज करने का मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच मारपीट के दौरान हथियार के इस्तेमाल को लेकर भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने अब इस एंगल से जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है क्योंकि जांच चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...