लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बावरिया गिरोह के दो लाख रुपए के इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, मथुरा, टप्पल, अलीगढ़ में इनाम घोषित था

By भाषा | Updated: July 8, 2021 21:28 IST

गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ तथा नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि बावरिया गैंग के कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से नोएडा मे घूम रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देदो लाख रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।अपर आयुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ तथा पुलिस ने भी गोली चलाई।

नोएडाः उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान बावरिया गिरोह के दो लाख रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।

इस बदमाश के खिलाफ जनपद मथुरा, टप्पल, अलीगढ़ में इनाम घोषित था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ तथा नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि बावरिया गैंग के कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से नोएडा मे घूम रहे है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को सेक्टर 14- ए के नाले के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

अपर आयुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ तथा पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली अजय उर्फ कालिया नामक बदमाश को लगी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर आयुक्त ने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर जनपद मथुरा से एक लाख, जनपद पलवल तथा जनपद अलीगढ़ से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने हाईवे पर वाहनों के टायर पंचर करके लूटपाट की कई वारदातें की है।

उन्होंने बताया कि बबलू सहित इसके दो साथियों को पूर्व में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में मार गिराया था। अधिकारी ने बताया कि यह बदमाश जेवर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म, जनपद बुलंदशहर में हुए दुष्कर्म सहित कई सनसनीखेज वारदातों में कथित रूप से शामिल था।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?