Watch: टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री का शख्स पर था 2.68 लाख रुपए का बकाया, नहीं दिए पैसे तो मर्सिडीज में लगा दी आग

By आजाद खान | Published: September 14, 2022 03:44 PM2022-09-14T15:44:39+5:302022-09-14T16:11:35+5:30

एक शख्स का मर्सिडीज कार के मालिक पर करीब 2.68 लाख रुपए बकाया था। ऐसे में पैसे नहीं देने और वापस लौटाने पर गुस्सा होकर शख्स ने उसकी मर्सिडीज में आग लगा दी है।

noida tile mason set fire Mercedes not giving due amount rs 2.68 lakh viral video up police | Watch: टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री का शख्स पर था 2.68 लाख रुपए का बकाया, नहीं दिए पैसे तो मर्सिडीज में लगा दी आग

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया

Highlightsपैसे नहीं मिलने पर एक शख्स द्वारा मर्सिडीज कार में आग लगा देने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है लाखों का बकाया होने पर शख्स ने कार के मालिक की गाड़ी में ही आग लगा दी। पुलिस अब मामले में सीसीटीवी कैमरे के सहारे ही इस घटना की जांच कर रही है।

Viral Video:उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स द्वारा मर्सिडीज कार में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेग भी मिला है जिसमें आरोपी को कार में आग लगाते हुए देखा जा रहा है। 

इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है आरोपी को पैसे नहीं मिलने पर उसने जिसके यहां काम किया था उसकी ही मर्सिडीज कार को आग लगा दी है। ऐसे में इस वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

32 सेकंड के इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स बाइक पर आता है और उसे कार से कुछ दूर आगे खड़ा कर देता है। इसके बाद आरोपी बाइक पर बंधे पेट्रोल के केन को खोलता है और उसे छिड़क कर आग लगा देता है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि आरोपी घटना को अन्जाम देने के बाद बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर इस घटना की जांच कर रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव का है। 

क्या आरोप है

इस घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि आरोपी रणवीर ने एक शख्स के यहां टाइल्स लगाने का काम किया था। ऐसे में रणवीर का उस शख्स पर करीब 2.68 लाख रुपए बकाया था। जब कभी भी रणवीर उससे पैसे मांगता था, वह उसे माना कर देता था। बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्सा होकर रणवीर ने शख्स की मर्सिडीज कार में आग लगा दी है। जानकारी के अनुसार, रणवीर मूल रूप से बिहार का निवासी है जो ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में रहता है। 
 

Web Title: noida tile mason set fire Mercedes not giving due amount rs 2.68 lakh viral video up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे