नोएडाः सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश अरेस्ट, अवैध हथियार बरामद, लूटपाट, हत्या सहित कई मामले दर्ज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 24, 2021 02:28 PM2021-06-24T14:28:56+5:302021-06-24T14:29:32+5:30
थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को थाना बिसरख पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार किया।
नोएडाः नोएडा पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक बदमाश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार बरामद किये हैं।
एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को थाना बिसरख पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के गिरोह के लिए काम करता था। उस पर पूर्व में लूटपाट, हत्या सहित कई आरोपों में मामले दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश में बेकार पॉलिथीन आपूर्ति करने के आरोप में आठ गिरफ्तार, गोदाम सील
उत्तर प्रदेश के मजुफ्फरनगर जिले में वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन कर बेकार पॉलिथीन आपूर्ति करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। प्रदूषण अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि आरोपी ये बेकार पॉलिथीन के थैले जिले में भोपा रोड पर पेपर मिल को कचरा जलाने के लिए भेजते थे।
उत्तर प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इस संबंध में कचरा से लदे आठ ट्रक भी जब्त किये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से संबद्ध तीन गोदाम को भी सील कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ मुहिम के दौरान यह कार्रवाई की गयी।