लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और इनकार करने पर महिला वकील ने की आत्महत्या, प्रेमी अधिवक्ता अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 14:21 IST

नोएडा सेक्टर-39ः सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक ठेकेदार सेक्टर-105 के बी-ब्लॉक में रहते हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी पेशे से अधिवक्ता थी, जिसका एक अन्य अधिवक्ता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देशारीरिक संबंध बनाए तथा शादी करने से इनकार कर दिया था।अधिवक्ता ने मंगलवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-39 में पुलिस ने महिला अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी उसके प्रेमी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी भी पेशे से वकील है और उसने महिला अधिवक्ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में शादी करने से इनकार कर दिया था।

इस बात से परेशान महिला अधिवक्ता ने मंगलवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक ठेकेदार सेक्टर-105 के बी-ब्लॉक में रहते हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी पेशे से अधिवक्ता थी, जिसका एक अन्य अधिवक्ता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह बात युवती के परिवार को भी पता थी। युवती के प्रेमी ने पहले शादी का वादा किया था लेकिन अब वह इससे इनकार कर रहा था। इस बात से परेशान युवती ने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...