लाइव न्यूज़ :

नाबालिग चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग, युवक की हत्या, लड़की गंभीर रूप से घायल, दो सगे भाई अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2021 21:12 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बताया कि रविवार की देर शाम परी चौक के पास एक किशोरी लहूलुहान अवस्था में बेहोश पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे गश्त कर रही पुलिस टीम जब वहां गई तो एक युवक को भी लहूलुहान अवस्था में पाया।अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।वती ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम राजू (23 वर्ष) है जो फतेहपुर का निवासी है।

नोएडाः नाबालिग चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते उसके साथ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा आए युवक का शव एक्सप्रेस के पास मिला है जबकि लड़की भी गंभीर रूप से घायल है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

 

इस मामले में लड़की के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बताया कि रविवार की देर शाम परी चौक के पास एक किशोरी लहूलुहान अवस्था में बेहोश पड़ी थी। गश्त कर रही पुलिस टीम जब वहां गई तो एक युवक को भी लहूलुहान अवस्था में पाया।

सिंह ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि होश में आने पर युवती ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम राजू (23 वर्ष) है जो फतेहपुर का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि वह तथा राजू एक दूसरे से प्रेम करते हैं, तथा आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। उनके घर वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों फतेहपुर से भागकर ग्रेटर नोएडा आ गए थे। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी के भाई सुनील तथा गोरे व अन्य लोग फतेहपुर से पीछा करते हुए, ग्रेटर नोएडा तक आए, तथा यहां पर रविवार रात को दोनों की उन्होंने जमकर पिटाई की और मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।

सिंह ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फतेहपुर से मामले में आरोपी सुनील व गोरे को गिरफ्तार कर लिया । दोनों किशोरी के सगे भाई हैं। अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को यहां लाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?