लाइव न्यूज़ :

नोएडाः ईकोटेक-3 में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, रोजा जलालपुर में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 15:01 IST

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील दत्त के मुताबिक, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी शहादत रजा खान को गिरफ्तार कर लिया है।दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील दत्त के मुताबिक, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। दत्त के अनुसार, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी शहादत रजा खान को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने युवती को नौकरी लगवाने के बहाने अपने पास बुलाया, उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दत्त के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।

उप्र : किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोजा जलालपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी के परिजनों ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात किशोरी को बरामद कर उसे अगवा करने के आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सिंह के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बलात्कार की धारा में गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...