नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच कर रहे अधिकारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

By अभिषेक पारीक | Published: June 24, 2021 10:02 PM2021-06-24T22:02:32+5:302021-06-24T22:10:39+5:30

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों की हालत नाजुक है।

noida accident in yamuna expressway 2 people died and 5 injured | नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच कर रहे अधिकारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

फाइल फोटो

Highlightsयमुना एक्सप्रेव वे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वाहनों की जांच कर रहे वाणिज्य अधिकारियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों की हालत नाजुक है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर जनपद मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में बीती रात को वाणिज्य कर अधिकारी कर चोरी रोकने के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल किशोर शुक्ला आदि एक गाड़ी को रोक कर जांच कर रहे थे तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने वाणिज्य कर अधिकारियों तथा उक्त गाड़ी को टक्कर मार दी। सिंह ने बताया कि इस घटना में त्रिपाठी सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना में दो की मौत हो गई

घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मनोज त्रिपाठी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में सीपीओ वीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल किशोर शुक्ला की मौत हो गई है तथा त्रिपाठी समेत पांच घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। 

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक माट धर्मेंद्र चौहान गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाना नौझील में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Web Title: noida accident in yamuna expressway 2 people died and 5 injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे