लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले पवन जल्लाद ने दिया बड़ा बयान, कहा- मरने से पहले दरिंदों को नहीं था कोई पछतावा

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2020 14:12 IST

पवन जल्लाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देकर अपना धर्म निभाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपवन की मानें तो फांसी होने से पहले दरिंदों को पश्चाताप होना चाहिए था, लेकिन उनमें से किसी को पश्चाताप नहीं था।  फांसी से पहले विनय शर्मा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद मेरे द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स में से एक जेलर को दिया जाए।

नई दिल्ली: शुक्रवार (20 मार्च) को निर्भया मामले में चारों दोषियों को फांसी की सजा दे दी गई। चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के बाद पवन जल्लाद ने पहली बार इस मामले में मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने बताया कि फांसी घर में किसी को बोलने की अनुमति नहीं होती है। जिसकी वजह से फांसी वाले दिन भी केवल इशारों से काम किया गया।

आजतक के मुताबिक,  पवन जल्लाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देकर अपना धर्म निभाया है। उसने कहा कि यह हमारा पुश्तैनी काम है। पवन की मानें तो फांसी होने से पहले दरिंदों को पश्चाताप होना चाहिए था, लेकिन उनमें से किसी को पश्चाताप नहीं था।  

बता दें कि फांसी दिए जाने से कुछ देर पहले चारों दोषियों से मिलने के लिए तिहाड़ जेल क्षेत्र की डीएम नेहा बंसल जेल पहुंची थी। इस दौरान नेहा बंसल ने सभी चार दोषियों से अलग-अलग मुलाकात की। 

इन सभी से उनकी आखिरी इच्छा पूछी गई। पवन गुप्ता व अक्षय ठाकुर ने डीएम के सामने कुछ भी नहीं कहा। लेकिन, विनय शर्मा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद मेरे द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स में से एक जेलर को दिया जाए और बाकी के सारे मेरे घरवालों को दिया जाए। इसके साथ ही उसने कहा कि मेरे सारे समान मेरे घरवालों को दिया जाए। वहीं, मुकेश सिंह ने एक लिखित पत्र डीएम को सौंपते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद मेरे शरीर के जरूरी अंग दान कर दिए जाएं। 

चारों दोषी  पवन, विनय, मुकेश और अक्षय ने फांसी से पहले बचने के लिए तरह-तरह से कोशिश की। इस दौरान दोषियों ने खुद को बचाने के लिए जेलर से मिन्नतें मांगी। यही नहीं वे रोए, फांसी घर में लेट तक गए। लेकिन, इस सब के बाद भी सभी को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। 

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल के जेल नंबर-3 की फांसी कोठी में चारों दोषियों को लटकाने के लिए चार हैंगर बनाए गए थे। इनमें से एक का लीवर जल्लाद पवन ने खींचा जबकि दूसरे का जेल स्टाफ ने खींचा। इससे पहले चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बारे में मालूम था, इसलिए चारों रात भर जगा हुआ ही था।

चारों को नहाने के बाद उनके पीने के लिए चाय मंगाई गई। लेकिन, चारों ने चाय पीने से इनकार कर दिया। इसके बाद चारों को काला कुर्ता पाजामा पहनाया गया और फिर हाथ पीछे बांध दिए गए। 

इस दौरान दोषियों ने हाथ बंधवाने से इनकार किए। यही नहीं विनय ने कपड़े बदलने से इनकार कर दिया और फिर वह रोने भी लगा और माफी मांगने लगा। 

इसके अलावा, जब दोषियों को लेकर जाया जा रहा था तो एक डर गया। वह फांसी घर में ही लेट गया और आगे जाने से मना करने लगा था। काफी कोशिशों के बाद उसे आगे लेकर जाया गया। फिर सेल से बाहर लाकर फांसी कोठी से ठीक पहले चारों के चेहरे काले कपड़े से ढक दिए गए।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपतिहाड़ जेलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी