लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: दोषियों को फांसी के बाद तिहाड़ के बाहर लोगों ने लगाए 'निर्भया अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के नारे, कहा- मिल गया न्याय

By भाषा | Updated: March 20, 2020 08:12 IST

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई, जिसके बाद लोगों में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल के बाहर शुक्रवार को तड़के ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।निर्भया सामूहिक बलात्कार तथा हत्या के मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद, भीड़ ने ‘‘निर्भया अमर रहे’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए।

नई दिल्लीःतिहाड़ जेल के बाहर शुक्रवार को तड़के ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे और निर्भया सामूहिक बलात्कार तथा हत्या के मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद, भीड़ ने ‘‘निर्भया अमर रहे’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए। गौरतलब है कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई।इस मामले की 23 वर्षीय पीड़िता को ‘‘निर्भया’’ नाम दिया गया जो फिजियोथैरेपी की छात्रा थी। चारो दोषियों को तिहाड़ जेल संख्या तीन में सुबह साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाया गया। इस जेल के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बाहर एकत्र हुए लोगों में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना के हाथ में एक पोस्टर था जिसमें लिखा था ‘‘निर्भया को न्याय मिला। अन्य बेटियों का इंतजार अभी जारी है।’’योगिता ने कहा ‘‘अंतत: न्याय मिल गया। यह पूरी न्याय प्रणाली की जीत है।’’ दोषियों को फांसी के बाद कुछ लोगों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे जिन्हें लहराते हुए उन्होंने ‘‘निर्भया अमर रहे’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए। निर्भया के परिवार से संबद्ध आकाश दीप ने कहा कि वह सात साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई की जीत का गवाह बनने के लिए यहां आए हैं।उन्होंने कहा ‘‘यह मुश्किल लड़ाई थी। लेकिन आज न्याय की जीत हुई।’’ सुभाष नगर से आई दिव्या धवन ने कहा ‘‘फैसला अच्छा है लेकिन अब न्याय समय पर मिल जाता तो यह और अधिक अच्छा हो सकता था।’’ पश्चिम दिल्ली निवासी सना ने कहा ‘‘हमारे समाज में इस फांसी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा। लेकिन हम खुश हैं कि चारों दोषियों को फांसी दी गई और निर्भया को न्याय मिला।’

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपतिहाड़ जेलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी