नेपाल के एक ट्विटर यूजर ने खुद को बताया बुल्ली बाई ऐप का 'असली मास्टरमाइंड', कहा फ्लाइट का खर्चा उठा लो तो कर दूंगा सरेंडर

By आजाद खान | Published: January 6, 2022 10:15 AM2022-01-06T10:15:17+5:302022-01-06T10:17:05+5:30

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह शख्स नेपाल का है और वह अपने काम को अंजाम इसी जगह से दे रहा है।

news nepal man claim real mastermind in bulli bai app case claims twitter user asked if flight ticket booked surrender | नेपाल के एक ट्विटर यूजर ने खुद को बताया बुल्ली बाई ऐप का 'असली मास्टरमाइंड', कहा फ्लाइट का खर्चा उठा लो तो कर दूंगा सरेंडर

नेपाल के एक ट्विटर यूजर ने खुद को बताया बुल्ली बाई ऐप का 'असली मास्टरमाइंड', कहा फ्लाइट का खर्चा उठा लो तो कर दूंगा सरेंडर

Highlightsबुल्ली बाई ऐप विवाद में एक नया खुलासा हुआ है।एक ट्विटर यूजर ने इस विवाद का खुद को असल मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस अब @giyu44 ट्विटर अकाउंट की जांच में जुटी है।

नई दिल्ली: बुल्ली बाई ऐप विवाद में एक नया मोड आने से पुलिस भी हैरान हो गई है। इस मामले में लगातार तीन गिरफ्तारियों के बाद एक ट्विटर यूजर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि नेपाल का रहने वाला यह ट्विटर यूजर खुद को बुल्ली बाई ऐप का मास्टरमाइंड बता रहा है। इसने एक ट्विटर आईडी से यह खुलासा किया है। इस शख्स ने यह भी कहा किया है कि पुलिस ने इस मामले में बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें छोड़ देने की बात कही है। उसने पुलिस को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वे उन्हें नहीं छोड़ते हैं तो आगे चलकर वह ऐसे ऐप फिर से बनाएगा। पुलिस अब इस ट्वीट के आधार पर इसकी जांच में जुटी है। 

खुद को बुल्ली बाई ऐप का मास्टरमाइंड बताने वाले ने क्या कहा 

इस मामले में एक कई गिरफ्तारी होने के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि वह ही इस बुल्ली बाई ऐप का असल मास्टरमाइंड है। ट्विटर यूजर ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने जिसे मास्टमाइंड समझकर गिरफ्तार किया है वे असल में मास्टरमाइंड नहीं हैं, बल्कि बेगुनाह लोग हैं। उसने पुलिस को धमकी देते हुए कहा है कि गिरफ्तार लोगों को जल्दी से छोड़ दो वरना बुल्ली बाई 2.0 के लिए तैयार रहो। इसके साथ यूजर ने ऐप में इस्तेमाल किए गए वास्तविक यूजरनेम, पासवर्ड और सोर्स कोड को भी शेयर किया है और कहा है कि इस तरीके से उसने ऐप को बनाया और अपने काम करता था।

फ्लाइट का बंदोबस्त करोगे तो कर दूंगा सरेंडर

पुलिस के मुताबिक, यूजर ने @giyu44 ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि यह अपराधी नेपाल से अपने काम को अंजाम दे रहा है। आपको बता दें कि इस यूजर ने बताया उसे पहले पता नहीं था कि वह क्या कर रहा है। उसने यह भी कहा कि इस काम को करने के लिए वह अपने दोस्त विशाल व स्वाति के आईडी का इस्तेमाल करता था। यूजर ने यह भी बताया कि इस बारे में उसके दोस्तों को कुछ पता नहीं है। उसने यह भी खुलासा किया कि जब पुलिस उसके लिए फ्लाइट का बंदोबस्त करने के लिए तैयार हो जाएगी तब वह भी खुद को सरेंडर कर देगा। बता दें कि इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी है। 
 

Web Title: news nepal man claim real mastermind in bulli bai app case claims twitter user asked if flight ticket booked surrender

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे