लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा, तीन महीने के बच्चे को पैर पकड़ा और दीवार पर दे मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 16:33 IST

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि तीन दिसंबर को भलस्वा डेयरी पुलिस थाने को रात 10 बजकर 30 मिनट पर बच्चे की हत्या के बारे में जानकारी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो बच्चे का पिता रवि राय शराब के नशे में पाया गया। आरोपी रवि राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर शराब के नशे में तीन महीने के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तीन दिसंबर को बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी में रात में हुई। आरोपी रवि राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि राय ने बच्चे को पैर से पकड़ा और दीवार पर उसे पटक दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि तीन दिसंबर को भलस्वा डेयरी पुलिस थाने को रात 10 बजकर 30 मिनट पर बच्चे की हत्या के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो बच्चे का पिता रवि राय शराब के नशे में पाया गया और तीन महीने के बच्चे को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सहारनपुर : उधार दिए सीमेंट के पैसे मांगने पर युवक ने कारोबारी को गोली मारी

सहारनपुर जिले के सदर थानाक्षेत्र में उधार दिए गए सीमेंट के पैसे मांगने पर एक युवक ने सीमेंट कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक सदर बाजार थाना के हरिलोक कालोनी निवासी राहुल सीमेंट का कारोबार करता है और इसी थानाक्षेत्र के पंत विहार कालोनी निवासी राजू को उधार पर सीमेंट दिया था। लेकिन राजू रुपये देने में आनाकानी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों की कहासुनी हो गई और राजू ने तमंचे से राहुल को गोली मार दी जो उसकी कमर पर लगी। शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद राहुल फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परजनों की तहरीर पर राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस बीच,सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को राजू की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। शर्मा ने बताया कि पुलिस राजू की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?