लाइव न्यूज़ :

Video: 'पुष्पा' स्टाइल में कोर्ट पहुंचा जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार, जानें फिर क्या हुआ

By आजाद खान | Updated: April 18, 2022 07:54 IST

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने असांर के दिल्ली दंगे और शाहीन बाग मामले में भी शामिल होने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।कोर्ट ले जाते समय मुख्य आरोपी एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिया है। उसके अंदाज की अब खूब चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में दो मुख्य आरोपियों अंसार और असलम भी शामिल है। इस दौरान मुख्य आरोपी अंसार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अदालत जाते समय फिल्म 'पुष्पा' के एक सिन का नकल करते हुए दिख रहा है। यही नहीं वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि उसे गिरफ्तारी को लेकर कोई डर या पछतावा नहीं है और वह मुस्कुराते हुए कोर्ट में जा रहा है। आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट ने 14 में से 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वहीं दो मुख्य आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज है। 

कैसी की मुख्य आरोपी ने कोर्ट में एंट्री

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि पुलिस और आरोपियों के साथ जब मुख्य आरोपी अंसार को रविवार को अदालत ले जा रही थी तब वह एक अलग ही अंदाज में कोर्ट की तरफ जाते हुए दिखाई दिया है। अंसार को गाड़ी से उतरने के बाद मुस्कुराते हुए देखा गया है। वह मुस्कुराता हुआ चलता है और जब उसकी नजर मीडिया पर तो वह काफी फेमस तेलुगु फिल्म 'पुष्पा' के सिग्नेचर मूव को करता है। वह उस फिल्म के एक सिन को कॉपी करता है जिसमें फिल्म के हीरो ने कहा था "मैं झूकूंगा नहीं....।" वीडियो में वह दो बार इस फिल्म के उस सिन को कॉपी करते देखा गया है और हैरानी की बात यह है कि वह तब पर भी मुस्कुराता रहा है। 

क्या कहा कोर्ट में पुलिस ने

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि दोनों मुख्य आरोपियों (अंसार और असलम) को 15 अप्रैल की ही पता चल गया था कि इलाके में जुलूस निकलने वाली है। इस आधार पर इन लोगों ने शाजिश रची थी। वहीं जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कहा है कि अंसार का संबंध ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और उमर खालिद से रहा है। भाजपा नेता ने ट्वीट में यह भी कहा है कि जितने दंगाई पकड़े जा रहे हैं ये सब दिल्ली दंगों और शाहीन बाग में शामिल थे। वहीं मुख्य आरोपी अंसार पर जहांगीरपुरी से औरतों को सड़कें बंद करवाने के लिए सीलमपुर, जाफराबाद और शाहीन बाग लेकर जाने का भी कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाNew Delhiकोर्टकपिल मिश्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी