लाइव न्यूज़ :

Sandeep Lamichhane: 17 साल की नाबालिग से बलात्कार, नेपाल के पूर्व कप्तान दोषी, दिल्ली कैपिटल्स, बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में कर चुके है धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2023 10:52 IST

Nepal’s cricketer Sandeep Lamichhane: आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग और वेस्टइंडीज की कैरेबियाई प्रीमियर लीग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सबसे तेज 50 विकेट झटकने का रिकॉर्ड है।अंतिम बार इस साल अगस्त में कीनिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेले थे।

Nepal’s cricketer Sandeep Lamichhane: नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिचाने को एक अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से बलात्कार का दोषी ठहराया। नेपाल की अदालत ने जनवरी में लामिचाने को रिहा कर दिया था जिन्हें पिछले साल अगस्त में 17 साल की लड़की द्वारा काठमांडू के एक होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

तेईस साल के लामिचाने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण किया था। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार न्यायाधीश शिशिर राज ढकाल की एकल पीठ ने शुक्रवार को आदेश पारित किया। अंतिम सुनवाई रविवार को शुरू हुई थी जिसके समापन के बाद फैसला सुनाया गया।

काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को लामिचाने को बलात्कार का दोषी ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया कि अगली सुनवाई में लामिचाने की जेल की सजा तय होगी। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 12 जनवरी को पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था।

लामिचाने की समीक्षा याचिका पर न्यायाधीश ध्रुवा राज नंदा और रमेश दहल की संयुक्त पीठ ने शर्तों के साथ 20 लाख रुपये के जमानत बांड पर रिहा करने का आदेश दिया था। लामिचाने अपनी लेग स्पिन और खतरनाक गुगली के कारण दुनिया भर की बड़ी टी20 लीग में काफी लोकप्रिय क्रिकेटर थे।

जिसमें आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग और वेस्टइंडीज की कैरेबियाई प्रीमियर लीग शामिल हैं। लामिचाने के नाम वनडे में दूसरे सबसे तेज 50 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सबसे तेज 50 विकेट झटकने का रिकॉर्ड है। वह अंतिम बार इस साल अगस्त में कीनिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेले थे।

काठमांडू जिला न्यायालय ने चार नवंबर 2022 को हिरासत के बाद सुनवाई में लामिचाने को सुंधरा जेल भेजने का आदेश दिया था और इस क्रिकेटर ने आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था। काठमांडू जिला अटॉर्नी कार्यालय ने 21 अगस्त को बलात्कार का आरोप लगाते हुए लामिछाने के खिलाफ मामला दर्ज किया।

नाबालिग लड़की ने छह सितंबर को गौशाला में क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। नेपाल पुलिस ने उन्हें छह अक्टूबर को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया जब वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलकर त्रिनिदाद एवं टोबैगो से लौट रहे थे। जिला अटॉर्नी ने पीड़िता से कथित शारीरिक और मानसिक यातना के लिए लामिचाने से मुआवजे की मांग की थी। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद लामिचाने का बैंक खाता और संपत्ति जब्त कर ली गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनेपालदिल्ली कैपिटल्सबिग बैश लीग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?