लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के मामले तो महिला आयोग ने जारी किया व्हाट्सऐप नबंर, महिलाएं भेज सकती हैं शिकायत

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:03 IST

कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं और ऐसे समय में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं की मदद के लिए व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है।महिलाएं 7217735372 नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने लॉक डाउन के बाद से घरेलू हिंसा मामलों से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर अब ऐसी महिलाओं की मदद के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। आयोग ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि लॉकडाउन के बाद से घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाएं 7217735372 नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं।

इससे पहले महिला आयोग ने सभी राज्यों के महिला आयोगों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जिसमें घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं के सहयोग के नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

हाल ही महिला आयोग ने कहा था कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद से आयोग को कुल 250 शिकायतें में मिली हैं, जिसमें से 69 शिकायतें घरेलू हिंसा की हैं। 

उधर, महिला आयोग ने महाराष्ट्र में उस गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच की मांग की है, जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था और उपचार के लिए उसे 70 किलोमीटर दूरी का सफर करना पड़ा था।

खबरों के मुताबिक, 27 वर्षीय इस महिला ने पिछले दिनों की शिकायत की थी कि उसे सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है जिसके बाद उसे नालासोपारा से मुंबई के बीच कई अस्पतालों ले जाया गया। समय पर उपचार नहीं हो पाया और बाद में महिला की मौत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा