लाइव न्यूज़ :

नालंदाः शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं की मौत और 12 गंभीर रूप से घायल?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2026 12:04 IST

Nalanda: बिहार के नालंदा स्थित मंदिर में भगदड़ के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देNalanda: घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।Nalanda: प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।Nalanda: प्रशासन ने कहा कि गहन जांच करेंगे।

Nalanda:बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 महिलाएं की दबकर मौत हो गई और 12 घायल हो गईं। हर मंगलवार को माता शीतला मंदिर में भारी भीड़ लगती है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए और राहत कार्य तेज कर दिया है। यह घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में हुई है। हर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग आते हैं। प्रशासन ने कहा कि आज सुबह मंदिर परिसर में भारी भीड़ लगी थी। भीड़ प्रबंधन पर्याप्त नहीं थी और धीरे-धीरे अनियंत्रित हो गई और भीड़ बेकाबू हो गई।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया, "नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई और जो घायल हुए, उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

बैरिकेड टूट गए और अचानक भगदड़ मची

स्थानीय निवासी ललित कुमार ने कहा कि आज महावीर जयंती और मंगलवार है, इसलिए वहां भारी भीड़ थी। बैरिकेड टूट गए और अचानक भगदड़ मच गई। लोग कह रहे हैं कि लोग कुचले गए और कुछ लोगों की मौत भी हुई, लोग यह भी कह रहे हैं कि वहां पुलिस मौजूद नहीं थी।

चैत्र माह का आखिरी मंगलवार था, यह सब कुप्रबंधन के कारण हुआ

श्रद्धालु रीना राय ने कहा कि हमें पता चला है कि कुछ लोग बेहोश हो गए हैं और कुछ अन्य घायल हो गए हैं। हमें कुछ लोगों की मौत की भी खबर मिली है। भगदड़ इसलिए मची, क्योंकि कोई भी कतार में खड़ा नहीं होना चाहता था और हर कोई दूसरों से पहले दर्शन करना चाहता था। यह चैत्र माह का आखिरी मंगलवार था, यह सब कुप्रबंधन के कारण हुआ है।

मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी

मंदिर में भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें सभी महिलाएं थीं, और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह भगदड़ नालंदा जिले के बिहार शरीफ से लगभग पांच किलोमीटर दूर मगरा गांव स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में हुई। चैत्र माह का यह आखिरी मंगलवार था, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और भीड़ के नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। पुलिस घायलों से बातचीत कर रिपोर्ट देख रही है। प्रशासन ने कहा कि गहन जांच करेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :Bihar PoliceबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...