लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से किया रेप, समारोह में साल भर पहले हुई थी पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2021 20:30 IST

नागपुर का मामलाः किशोरी की शिकायत के अनुसार धीरज ने उसे शादी करने का झांसा दिया. इसके बाद से उसे घुमाने के बहाने बाहर ले जाने लगा.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित 17 वर्षीय किशोरी से उसकी एक समारोह में साल भर पहले पहचान हुई थी.किशोरी से शारीरिक संबंध भी बनाए. कुछ समय पहले दोनों के संबंध में दरार आ गई.धीरज किशोरी से कन्नी काटने लगा. उसने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई.

नागपुर: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से बलात्कार किया है. नंदनवन पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी धीरज धनराज बावणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

धीरज डेयरी पर काम करता है. पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी से उसकी एक समारोह में साल भर पहले पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों मित्र बन गए. किशोरी की शिकायत के अनुसार धीरज ने उसे शादी करने का झांसा दिया. इसके बाद से उसे घुमाने के बहाने बाहर ले जाने लगा.

इसी दौरान उसने किशोरी से शारीरिक संबंध भी बनाए. कुछ समय पहले दोनों के संबंध में दरार आ गई. धीरज किशोरी से कन्नी काटने लगा. उसने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया.

हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में पति को किया बरी

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को बरी कर दिया. न्यायमूर्ति नितिन सूर्यवंशी ने यह फैसला सुनाया. आरोपी पांचपावली निवासी सिद्धार्थ नाना टेंभुर्णे है. मृतक का नाम सुनंदा था. शिकायत के मुताबिक आरोपी ने चरित्र पर संदेह की वजह से 30 सितंबर 2006 को सुनंदा की हत्या कर दी.

14 अगस्त 2008 को सत्र न्यायालय ने आरोपी को सदोष मानव हत्या के तहत दोषी ठहराते हुए 7 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. आरोपी ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. आरोपी की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र डागा ने पैरवी की.

मामले के सभी प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के मुकरने की वजह से किसी ने सरकार का समर्थन नहीं किया. यह बात उन्होंने कोर्ट के ध्यान में लाई. इसके बाद न्यायालय ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर गौर कर आरोपी को बरी कर दिया.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?