लाइव न्यूज़ :

Nagpur Suicide Case: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया चौंकाने वाला खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 11:18 IST

Nagpur Suicide Case:पुलिस ने कथित तौर पर मोबाइल बिल नहीं होने का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

Open in App

Nagpur Suicide Case: नागपुर शहर में 28 वर्षीय एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें दावा किया गया है कि वह एक फर्जी वीडियो और जान से मारने की धमकी से जुड़ी साजिश की शिकार हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुणे की एक कंपनी में काम करने वाली इंजीनियर लगभग 15 दिन पहले अपने गृहनगर नागपुर लौटी थी, जहां वह अपने पिता, भाई और रिश्तेदार के साथ रहती थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब मनकापुर इलाके में स्थित घर पर केवल उसके पिता ही थे तो उसने अपने पिता से नाश्ता लाने के लिए बाहर जाने को कहा और बाद में फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके घर से अंग्रेजी और मराठी में लिखा एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने रितेश और प्रतिम नामक दो व्यक्तियों पर अपनी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके रूममेट ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा उसने कहा कि पांच मार्च को इंदौर हवाई अड्डे से उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था तथा शिकायत दर्ज कराने के प्रयासों के बावजूद पुलिस ने कथित तौर पर मोबाइल बिल नहीं होने का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में उसने यह भी दावा किया कि उसे एक फर्जी वीडियो के जरिए फंसाया जा रहा है जिसमें एक हमशक्ल है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :नागपुरआत्महत्या प्रयासNagpur Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी