लाइव न्यूज़ :

एक प्रेमिका और 9 आपस में भिड़े?, तानशु नागपुरे ने मुस्तफा को चिढ़ाया, ईशा, ​​गोलू, लुकमान, साहिल और सलाउद्दीन ने लोहे की छड़ और चाकू से रितिक पटले को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 15:46 IST

Nagpur:पुलिस ने ईशा हातिम अंसारी (55), उसके बेटे मुस्तफा उर्फ ​​गोलू अंसारी (28), लुकमान अंसारी (22), साहिल अंसारी (20), सलाउद्दीन अंसारी (19) को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे पार्वती नगर चौक पर हुई।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मुस्तफा उनके पास आया और उनके साथ शराब पीने को कहा।

Nagpur:महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्त को उसकी महिला मित्र की वजह से चिढ़ाने पर हुई झड़प में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान पार्वती नगर निवासी रितिक सावनलाल पटले के रूप में हुई है। पुलिस ने ईशा हातिम अंसारी (55), उसके बेटे मुस्तफा उर्फ ​​गोलू अंसारी (28), लुकमान अंसारी (22), साहिल अंसारी (20), सलाउद्दीन अंसारी (19) को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ लिया है।

यह घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे पार्वती नगर चौक पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, पाटले और उसका दोस्त तानशु नागपुरे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी मुस्तफा उनके पास आया और उनके साथ शराब पीने को कहा।

जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर साथ चलने के लिए मजबूर किया। लौटते समय, नागपुरे ने मुस्तफा की महिला मित्र को लेकर उसे चिढ़ाया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बाद में, लुकमान ने कथित तौर पर नागपुरे को फोन पर गाली दी।

जब पाटले, नागपुरे और एक अन्य मित्र मामले को सुलझाने गए, तो छह आरोपियों ने उन पर लोहे की छड़ और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि पटले को सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?