लाइव न्यूज़ :

Nagpur Crime News: स्टील की रॉड से वार कर पिता ने पुत्र को मार डाला,फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बहस, इतनी सी बात को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 17:04 IST

Nagpur Crime News: घटना सोमवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पिपरा गांव में घटी और अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद आरोपी रामराव काकड़े को गिरफ्तार कर लिया गया।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस के बाद अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पिपरा गांव में घटी और अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामराव काकड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। बेला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘काकड़े द्वारा फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बेटे सूरज ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद काकड़े ने सूरज पर स्टील की रॉड से वार कर दिया।

सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।’’ पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि काकड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी