लाइव न्यूज़ :

Nagpur: शादी का झांसा देकर IPS ने डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म, थाने पहुंचा मामला

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2025 14:03 IST

Nagpur: डॉक्टर और आईपीएस अधिकारी इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोस्ती होने के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Open in App

Nagpur: 30 वर्षीय आईपीएस अधिकारी पर महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के आईपीएस ने शादी का वादा किया जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शुक्रवार को नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार वह और अधिकारी नवंबर 2022 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए संपर्क में आए।

पुलिस ने बताया कि उस समय आरोपी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि युवती एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। काफी समय तक ऑनलाइन बातचीत करने के बाद दोनों फोन कॉल पर भी बात करने लगे। उसने बताया कि दोस्ती होने के बाद आरोपी ने महिला (28) से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होने के बाद आरोपी ने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिससे वह परेशान हो गई और इमामवाड़ा पुलिस से शिकायत की।

उसने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeरेपक्राइमडॉक्टरdoctor
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?