लाइव न्यूज़ :

जमानत पर जेल से बाहर आकर पिता ने 11 साल की बेटी से कई बार किया बलात्कार, लड़की की मां ने किया केस और...

By भाषा | Updated: September 29, 2022 14:35 IST

असमः पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी।महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

नगांवः असम के नगांव जिले में एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलात्कार की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।’’ उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।’’ लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

ठाणे में नाबालिग लड़की, महिला को देह व्यापार से मुक्त कराया गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक नाबालिग लड़की और एक महिला को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुरहाडे ने कहा कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने मंगलवार को एक रेस्तरां में ग्राहक के भेष में अपने एक कर्मी को भेजा था।

जहां महिला दोनों पीड़ितों को वेश्यावृत्ति के इरादे से लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ितों को मुक्त करा लिया गया और उन्हें पुनर्वास गृह भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी