Sulli Deals Case: 'मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है', मामले में बोले गिरफ्तार आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता

By रुस्तम राणा | Published: January 9, 2022 07:36 PM2022-01-09T19:36:24+5:302022-01-09T19:43:50+5:30

दिल्ली पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय व्यक्ति के पिता ने रविवार को दावा किया कि उनके बेटे को मामले में फंसाया जा रहा है।

My son being framed, says father of 'Sulli Deals' app creator | Sulli Deals Case: 'मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है', मामले में बोले गिरफ्तार आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता

आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर

Highlightsआरोपी के पिता ने कहा- हमें सुली डील ऐप के बारे में कुछ भी नहीं पतादिल्ली पुलिस ने ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से किया है गिरफ्तार

इंदौर: सुली डील्स ऐप बनाने वाले मध्य प्रदेश के एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय व्यक्ति के पिता ने रविवार को दावा किया कि उनके बेटे को मामले में फंसाया जा रहा है।

मामले में आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता अखिलेश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि उन्हें संबंधित ऐप के बारे में कुछ भी पता नहीं है और 2018 में अपने बेटे को बीसीए की डिग्री मिलने के बाद उन्होंने घर से वेब-डिजाइनिंग का काम शुरू किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के दो पुलिसवाले सादे कपड़ों में शनिवार दोपहर उनके घर आए और उनके बेटे की पहचान करने के बाद वे शाम को विमान से राष्ट्रीय राजधानी ले गए।

इससे पहले ओंकारेश्वर की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। सुली डील्स ऐप मामले के पीछे वह मुख्य साजिशकर्ता है।

पुलिस ने कहा कि ठाकुर ने गिटहब पर 'सुली डील्स' के लिए कोड विकसित किया और ऐप को ट्विटर पर साझा किया। जनवरी, 2020 में ठाकुर ट्विटर हैंडल 'गैंग्सियन' का इस्तेमाल करते हुए 'ट्रेड महासभा' नाम के एक ग्रुप में शामिल हुआ था। ग्रुप के सदस्य अक्सर चर्चा करते थे कि मुस्लिम महिलाओं को कैसे ट्रोल किया जाए।

सुली डील्स' एप्लिकेशन बनने के बाद, इस ट्विटर ग्रुप के सदस्यों ने कथित तौर पर कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कीं, जिनमें प्रमुख हस्तियां भी शामिल थीं।

हाल ही में ऐप के सुर्खियों में आने के बाद ठाकुर ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके पास मिले गैजेट्स की जांच कर रही है।

पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ठाकुर की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। बुली बाई एप मामले में बिश्नोई के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Web Title: My son being framed, says father of 'Sulli Deals' app creator

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे