लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में CBI की एक साल बाद कार्रवाई, एनजीओ 'निर्देश' के कार्यालय पर मारी छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2019 17:24 IST

मामले में सीबीआई मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों के खिलाफ 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की भी जांच कर रही है. इस पूरे मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगाई गई है. 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देश की संचालिका रंभा सिंह से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है. मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिकागृह कांड के सामने आने के लगभग एक साल बाद सीबीआई ये कार्रवाई की है.

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड मामले में सीबीआई आज फिर सक्रिय हुई. टीम ने जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया स्थित एनजीओ 'निर्देश' के कार्यालय पर छापामारी की. सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर स्थित एनजीओ के ऑफिस पहुंची यहां के कर्मियों और अधिकारियों से पूछताछ की है. मुजफ्फपुर बालिका गृह कांड की जांच के सिलसिले में 'निर्देश' नाम के एनजीओ पर भी केस दर्ज करवाया गया था. 

मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिकागृह कांड के सामने आने के लगभग एक साल बाद सीबीआई ये कार्रवाई की है. यहां बता दें कि निर्देश मोतिहारी में बालिका गृह का संचालन करता था और इसका प्रधान कार्यालय मुजफ्फरपुर सदर थाना के मझौली खेतल में स्थित है. यह संस्था समाज कल्याण विभाग के अधीन महिला और बच्चों पर काम करती है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के समय ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अबतक ये मामला दबा हुआ था.

निर्देश की संचालिका रंभा सिंह से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है. यहां उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीडन मामले में बिहार सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी. मामले में सीबीआई मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों के खिलाफ 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की भी जांच कर रही है. इस पूरे मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगाई गई है. 

गौरतलब है कि पिछले साल टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेज यानी ’टीआईएसएस’ की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में इस संस्था पर भी नकारात्मक टिप्पणी की गयी थी. उसके बाद निर्देश पर मोतिहारी में केस दर्ज किया गया था. टीआईएसएस की रिपोर्ट पर ही मुजफ्परपुर के चर्चित बालिकागृह कांड का खुलासा हुआ था. इसमें समाज कल्याण विभाग के दो अधिकारी समेत किंगपिन ब्रजेश ठाकुर, सीडब्लूसी के अध्यक्ष समेत बीस लोग जेल में हैं. मोतिहारी बालिकागृह पर कार्रवाई मामले में भी गृह का एक पदाधिकारी जेल में है.

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी