लाइव न्यूज़ :

भाई को घर सहित बम से उड़ाने का बनाया प्लान, नौ केन बम बरामद, ऐसे हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2022 16:10 IST

पुलिस ने मौके से रामनरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि केन बम बरामद किये जाने के बाद सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी जयंत कांत ने कहा कि गिरफ्तार सख्स से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है.एसएसपी ने बताया कि बम शौचालय की टंकी के बगल में छुपाकर रखे गए थे. गिरफ्तार रामनरेश सहनी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

पटनाः उत्तर बिहार की राजधानी कही जानेवाली मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेरियाही में रामनरेश सहनी के घर से नौ जिंदा बम बरामद होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

रामनरेश सहनी डकैत रहा है और पूरे गांव को बम से दहलाने व हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस ने मौके से रामनरेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि केन बम बरामद किये जाने के बाद सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि गिरफ्तार सख्स से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. एसएसपी ने बताया कि बम शौचालय की टंकी के बगल में छुपाकर रखे गए थे. गिरफ्तार रामनरेश सहनी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

पुलिस की पूछताछ में उसने भूमि विवाद में अपने भाई रमेश सहनी की हत्या करने के लिए बम बनाने की बात स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि खुद ही इन बमों को तैयार किया है. वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है. कथैया के थानेदार ने बताया कि रमेश सहनी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस की मानें तो राम नरेश सहनी हिस्ट्रीशीटर रहा है.

अपने समय का कुख्यात डकैत था. उसके घर से वर्षों पहले रायफल आदि बरामद हो चुका है. देवरिया थाने की पुलिस आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेज चुकी है. पुलिस आरोपित से यह जानने के प्रयास में है कि वह बारूद व अन्य विस्फोटक समाग्री कहां से लाया? पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है. मोबाइल की वैज्ञानिक जांच कराने की कवायद सर्विलांस सेल शुरू कर दी है.

थानेदार ने बताया कि रामनरेश के नक्सलियों से संपर्क होने की बात सामने आ रही जिसका सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार रामनरेश बम बनाने में दक्ष है. वह बम बनाकर बिक्री भी करता है. उसके नक्सलियों से संबंध के बिंदु पर भी जांच-पड़ताल की जा रही है. क्योंकि भाई को मारने के लिए इतनी संख्या में बम तैयार करने की बात गले नहीं उतर रही.

इसके अलावा अपराधियों से उसकी साठगांठ का भी पता लगाया जा रहा है. वह हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में एक मुखिया प्रत्याशी के लिए काफी सक्रिय था. गांव में वह बहिरा के नाम से जाना जाता है. थानेदार ने बताया कि केन बम सुतली से बांधा गया था और उसके अंदर बारूद व अन्य विस्फोटक समाग्री भरे हुए थे. इससे उसका वजन करीब 250 ग्राम का था. अगर बम फटता तो इसके धमाके से काफी बर्बादी होती. जिससे जान माल की भी भारी क्षति होती.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो