युवक की हाथ-पैर और गला काटकर निर्मम हत्या, पेट भी फाड़ा और शरीर पर कई गहरे जख्म, कई टुकड़ों में मिली लाश

By एस पी सिन्हा | Published: September 17, 2022 05:34 PM2022-09-17T17:34:18+5:302022-09-17T17:35:05+5:30

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव का मामला है। युवक का शव गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल के पीछे फेंक दिया गया।

Muzaffarpur murder young man slitting his arms legs and throat his stomach torn deep wounds body found many pieces | युवक की हाथ-पैर और गला काटकर निर्मम हत्या, पेट भी फाड़ा और शरीर पर कई गहरे जख्म, कई टुकड़ों में मिली लाश

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी।

Highlightsपुलिस ने उसका शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किया।मृतक की पहचान सुजीत कुमार (27) के रूप में हुई है।मृतक सुजीत कुमार 11 सितंबर से लापता था।

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव से एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई कि पुलिस को युवक की लाश के टुकडे़-टुकडे़ को बटोरनी पड़ी। खौफनाक तरीके से की गई हत्या में हत्यारों ने युवक के हाथ-पैर काट दिया।

गला भी कटा मिला। यही नही उसके प्राइवेट पार्ट भी काटने की बात सामने आई है। उसका पेट भी फाड़ दिया और शरीर पर कई गहरे जख्म दिए। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या करने के बाद युवक का शव गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल के पीछे फेंक दिया गया।

शुक्रवार की देर रात पुलिस ने उसका शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किया। मृतक की पहचान मारकन गांव में ही रहने वाले सुजीत कुमार (27) के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। कहा जा रहा है कि मृतक सुजीत कुमार 11 सितंबर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी।

युवक की क्षत विछत लाश मिलने की सूचना पर जिले के एसएसपी जयकांत भी देर रात गांव पहुंचे। परिजनों ने सुजीत की हत्या का आरोप गांव के ही अरमान नामक युवक पर लगाया है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में संजय और मुस्कान नामक युवक भी शामिल थे। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों को लेकर हुए विवाद में सुजीत की हत्या की बात सामने आ रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता जागेश्वर राम ने पुलिस को बताया है कि पैसों को लेकर अरमान से पुत्र का विवाद था। कुछ दिनों पूर्व अरमान उनके पुत्र को नौकरी दिलाने के लिए सूरत लेकर गया था।

अरमान ने बोला था कि वह कपड़ा दुकान में सुजीत की नौकरी लगवा देगा। लेकिन सूरत जाने के बात अरमान सुजीत को प्रताडित करने लगा। पैसे भी नहीं देता था और इसका विरोध करते हुए सुजीत ने घर जाने की बात कही तो अरमान ने सुजीत को गांव भेज दिया।

उसने कहा कि गांव आकर पैसे देगा। लेकिन गांव आने के बाद भी अरमान ने सुजीत को पैसे नहीं दिए। 10 सितंबर को सुजीत अरमान से पैसे मांगने गया, लेकिन अरमान बहाना बनाने लगा। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके ठीक एक दिन बाद पुत्र लापता हो गया।

सकरा थाना प्रभारी सरोज कुमार के अनुसार शव चार-पांच दिन पुराना है। शव डिक्मपोज होने लगा था। शरीर के कटे हुए अंग शव के पास ही फेंके हुए थे। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Web Title: Muzaffarpur murder young man slitting his arms legs and throat his stomach torn deep wounds body found many pieces

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे