लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में बेफौफ बदमाशों ने दिनदहाडे़ बैंक से लूटे सात लाख, बैंककर्मियों के साथ मारपीट, हथियार लहराते हुए फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2021 19:58 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेपूरा बाजार का मामला है. घटनाक्रम का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर इस मामले की छानबीन में जुट गई है.7 लाख 2 हजार 380 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये.गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई है. 

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेपूरा बाजार में हथियारबंद अपराधियों आज दिन में करीब साढे़ ग्यारह बजे के आस पास स्टेट बैंक के रेपुरा शाखा में घुसकर 7 लाख 2 हजार 380 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये.

इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर आये थे और हथियार से लैश थे. लूटपाट की घटना को अंजाम देते वक्त अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की. फिर मौके से हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए. वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि लुटेरे मास्क और हेलमेट भी पहन रखे थे. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि उनलोगों ने लुटेरों को पकडने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने हथियार का भय दिखाया. जिसके कारण वे नहीं पकडे जा सके. इस घटनाक्रम का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया है.

कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया था. सूचना पर पहुंची सरैया थाने की पुलिस मामले की जांच कर लुटेरों की गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई कर रही है. बैंककर्मियों ने पुलिस को बताया है कि तीन अपराधी बैंक के बाहर हथियार लहरा रहे था और तीन बैंक में लूट पाट कर रहे थे.

लोगों में अपनी खौफ पैदा करने के लिए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी किए. इसमें किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है. मामले सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान हो गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई है. 

इस संबंध में पूछे जाने पर सरैया के एसडीपीओ(डीएसपी) राजेश शर्मा ने बताया कि लूट की घटना हुई है. जिस दिशा में लुटेरे भागे है, उस तरफ नाकेबंदी कर लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर पीछा किया जा रहा है. बताया जा रहा कि चार की संख्या में लुटेरों ने बैंक में धावा बोला. इसके बाद हथियार के बल पर कर्मियों को कब्जे में लेकर लूटपाट की.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो