लाइव न्यूज़ :

नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत, दस मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले, कई जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2021 14:32 IST

बेला औद्योगिक इलाके के निवासी सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके की आवाज से सहम गए जब विस्फोट के कारण फैक्टरी ढह गई और आसपास की कई इमारतों की छतें धराशाई हो गईं.

Open in App
ठळक मुद्दे घटना में फैक्टरी ढह गई और आसपास की भी कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है.घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में आज सुबह करीब दस बजे कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोगों के जख्मी होने की खबर है.

अभी तक दस मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां पहुंचने के बाद तीन घायल ने दम तोड दिया. आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के के भी घायल होने की सूचना है. मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है.

बताया जाता है कि राहत एवं बचाव का कार्य जारी है. घटना मुजफ्फरपुर के बेला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में घटी है. मलबा निकालने के बाद ही यह बात स्पष्ट हो पायेगा कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है. विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री से दूर चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा महसूस किया गया. पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई है.

आसपास की फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है. फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है. अंशुल नूडल्स नामक फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे. बताया जा रहा कि जब यह घटना हुई तब 25 मजदूर बायलर वाले कक्ष में मौजूद थे. शिफ्ट बदलने के दौरान साफ-सफाई का काम चल रहा था.

बताया जाता है कि धमाका इतना भीषण का था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया, जिसके बाद लोगों में भूकंप की आशंका हुई. ऐसे में लोग घर छोडकर बाहर निकल पडे. बाहर निकलने के बाद उन्होंने देखा की एक फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है और लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है. हादसे की खबर मिलने के बाद काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं. वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर