सहकर्मी के साथ अवैध संबंध का शक, पति ने 30 वर्षीय पत्नी का गला काटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2021 06:09 PM2021-12-03T18:09:39+5:302021-12-03T18:10:33+5:30

बुढाना थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी टाइल्स बनाने वाली एक ही फैक्टरी में काम करते थे और उसके परिसर में ही रहते थे।

Muzaffarnagar husband killed 30-year old wife slitting throat Suspected illicit relationship colleague | सहकर्मी के साथ अवैध संबंध का शक, पति ने 30 वर्षीय पत्नी का गला काटकर मार डाला

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Highlightsआरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के फैक्टरी के ही किसी अन्य कर्मचारी के साथ अवैध संबंध हैं।थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक आरोपी की बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से कहासुनी हो गयी।आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सहकर्मी के साथ अवैध संबंध का शक होने पर एक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी का गला काटकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अपने सहकर्मी के साथ अवैध संबंध हैं।

यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बुढाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी परिसर में हुई। बुढाना थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी टाइल्स बनाने वाली एक ही फैक्टरी में काम करते थे और उसके परिसर में ही रहते थे। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के फैक्टरी के ही किसी अन्य कर्मचारी के साथ अवैध संबंध हैं।

थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक आरोपी की बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से कहासुनी हो गयी। इस दौरान आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस हिरासत से फरार आरोपी ने नदी में छलांग लगाई, डूब कर मौत

थोडुपुझा थाना में पुलिस हिरासत में मौजूद एक आरोपी शुक्रवार को लॉक अप से फरार होकर पास की नदी में कूद गया और डूब गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शफी (35) एक हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस ने कहा, “वह लगभग एक किलोमीटर तैरता रहा और पुलिस और स्थानीय लोग किनारे-किनारे भागते हुए उसका पीछा कर रहे थे।

दमकलकर्मी भी वहां मौजूद थे। हम सभी ने उससे तट पर आने का अनुरोध किया लेकिन उसने मना कर दिया। वह कुछ देर बाद डूब गया।” उन्होंने बताया कि शफी के खिलाफ करीब 18 से 19 मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि उसे आज सुबह मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। थाने के बगल से थोडुपुझा नदी बहती है।

Web Title: Muzaffarnagar husband killed 30-year old wife slitting throat Suspected illicit relationship colleague

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे