लाइव न्यूज़ :

सौतेला पिता बेटियों के साथ करता था छेड़छाड़, मां को नहीं हुआ भरोसा, कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार  

By अनुराग आनंद | Published: February 18, 2021 9:45 AM

आरोपी का पीड़िता लड़की के परिवार के साथ काफी दोस्ताना संबंध था। लेकिन, लड़की के पिता की मौत 2010 में हो गई। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी से 2011 में दूसरी शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्दे17 साल की लड़की ने पुलिस से कहा कि 2016 में सौतेला पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ किया।पीड़िता की बहन ने भी बताया कि आरोपी पिता उसके साथ एक साल से अधिक समय से छेड़छाड़ कर रहा है।

मुंबई: मुंबई में एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने सोमवार को अपनी नाबालिग बेटियों के साथ रेप व छोड़छाड़ के 44 वर्षीय आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

टीओआई के मुताबिक, शख्स की पत्नी ने उसे जेल से बाहर निकालने के लिए जमानत याचिका दायर किया था। इस याचिका में पीड़िता लड़कियों की मां ने कहा था कि उसके पति निर्दोष हैं और उसकी बेटियों ने उसके पति पर गलत आरोप लगाया है। 

कोर्ट ने आरोपी की पत्नी द्वारा दायर याचिका पर ये कहा-

इस याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि मां के हलफनामे से स्पष्ट होता है कि आरोपी ने पहले भी गवाहों को खत्म करने की कोशिश की थी। ऐसे में पिलहाल शख्स को जमानत देना किसी भी तरह से सही नहीं है। 

कोर्ट ने कहा कि आरोपी और पीड़ित लड़कियों के बीच के अंतर-संबंध को देखते हुए मैं इसे जमानत के लिए फिट मामला नहीं मानता। हमें इस बात को भी ध्यान रखने की जरूरत है कि आरोपी के खिलाफ जघन्य प्रकृति के आरोप हैं, ऐसे में मुझे जमानत पर विचार करने के लिए यह उपयुक्त मामला नहीं लगता है।

पीड़िता ने सौतेले पिता के व्यवहार को लेकर अपनी मां से भी शिकायत की-

बता दें कि लड़कियों ने अपने सौतेले पिता के व्यवहार को लेकर अपनी मां से शिकायत की। लेकिन, महिला को अपनी बेटियों के बात पर भरोसा नहीं हुआ और उसने इन बातों को मानने व मदद करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद लड़कियों ने घर छोड़ने का फैसला लिया। घर छोड़कर जाने के बाद एक अजनबी की मदद से लड़की ने पुलिस में केस दर्ज कराया।

लड़की की मां ने आरोपी शख्स से दूसरी शादी की है-

इस मामले में 11 जनवरी को केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का पहले उसके परिवार के साथ काफी अच्छा दोस्ताना संबंध था। लड़की के पिता की मौत 2010 में हो गई। इसके बाद महिला ने आरोपी शख्स से 2011 में शादी कर ली।

17 साल की लड़की ने कहा कि 2016 में सौतेला पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। इसके बाद आरोपी डरा धमका कर लड़की के साथ अक्सर यौन उत्पीड़न करने लगा। 

दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था आरोपी शख्स-

पीड़िता ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर माह में उसके बर्थ डे पार्टी के मौके पर उसके पिता ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी बहन ने बताया कि आरोपी उसके साथ एक साल से भी अधिक समय से छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न कर रहा है। 

इसके बाद दोनों बहनों ने अपने पिता के इस अन्याय का मिलकर सामना करने का फैसला किया और इसके बाद जब दोनों ने अपनी मां से इस बारे में बात की तो मां ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों लड़कियों ने घर छोड़ दिया और एक अजनबी की मदद से इस मामले में केस दर्ज कराया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नदुष्कर्ममुंबईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFarrukhabad: भैया, मामा ने कई बार लूटी मेरी आबरू, पीड़िता ने चचेरे मामा पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टChhattisgarh Rape Case: छात्रा के साथ शिक्षक बुझाता रहा 'हवस की प्यास', गर्भवती होने पर पीड़िता ने खोले राज

भारतBrij Bhushan Singh: डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला, ये धाराएं लगीं

क्राइम अलर्टPalghar Maharashtra Viral Video: नशे में लड़कियों ने तोड़ी सारी हदें, पुलिसकर्मी को सुनाई गंदी-गंदी गालियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीगौहर खान की टीम के साथ BMC अधिकारियों की झड़प, एक्ट्रेस के बेटे की बर्थडे पार्टी की सजावट को तोड़ा; देखें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu Woman Body: कार में महिला का शव, आरोपी करने वाले थे यह काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टAgra Rape Crime Case: 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से रेप, स्कूल शिक्षक ने लड़की को देर रात आवास पर बुलाया और, बाह में भी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म

क्राइम अलर्टDELHI Murder Crime Case: क्रिकेट मैच में बवाल, भाई और खिलाड़ी में झगड़ा, बचाव करने पर 21 वर्षीय दूसरे भाई को बल्ले से पीटा, मौत

क्राइम अलर्टFatehpur Minor Girl Rape: 60 साल का बुजुर्ग बना शैतान, 7 साल की बच्ची का किया बलात्कार

क्राइम अलर्टViral Video: मां बेरहमी से पीट रही है बेटी को!, मासूम चिल्ला रही है मदद के लिए, वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर हुआ वायरल