लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी रोहित आर्य पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2025 18:31 IST

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सत्यनारायण ने कहा, ‘‘सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।’’ बृहस्पतिवार दोपहर एलएंडटी बिल्डिंग के पास आर ए स्टूडियो में एक घंटे से ज्यादा समय तक नाटकीय स्थिति बनी रही। 

Open in App

मुंबई: मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार को एक स्टूडियो के अंदर 17 बच्चों और दो व्यक्तियों को बंधक बनाने का आरोपी बंधकों को मुक्त कराने के लिए चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बच्चों को बंधक बनाने के आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सत्यनारायण ने कहा, ‘‘सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।’’ बृहस्पतिवार दोपहर एलएंडटी बिल्डिंग के पास आर ए स्टूडियो में एक घंटे से ज्यादा समय तक नाटकीय स्थिति बनी रही। 

अधिकारी के अनुसार, आर्य ने लगभग 15 वर्ष की आयु के लड़कों और लड़कियों को एक वेब सीरीज के ‘ऑडिशन’ के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि आर्य के पास एक ‘एयर गन’ और कुछ रसायन भी थे। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि महावीर क्लासिक बिल्डिंग में आर ए स्टूडियो के अंदर एक व्यक्ति ने बच्चों को बंधक बना लिया है। 

उन्होंने बताया कि पवई पुलिस के अधिकारी त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग की एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों को छुड़ाए जाने से पहले, आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया था कि वह कुछ लोगों से बात करना और उनसे सवाल पूछना चाहता है, और उसे पैसे नहीं चाहिए। आर्य ने धमकी दी कि अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया, तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने आर्य से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन जब बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई, तो पुलिस की टीम बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में घुसी और अंदर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि 17 बच्चों, एक वरिष्ठ नागरिक और एक अन्य व्यक्ति (जिसने पुलिस की मदद की) को बचा लिया गया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस आर्य की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। 

इनपुट - भाषा एजेंसी

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी